जब बॉस ने छुट्टी लेने पर रोक लगाई, इंजीनियर ने खेला ऐसा दांव कि सब हैरान रह गए
कामकाजी जिंदगी में छुट्टियाँ लेना अपने आप में एक कला है। ऊपर से जब बॉस अजीब-अजीब शर्तें लगाने लगें, तो दिमाग़ और भी तेज़ चलने लगता है। सोचिए, अगर आप सालभर मेहनत करके ओवरटाइम की छुट्टियाँ कमाएँ, और बॉस कहे – “सारी छुट्टियाँ एक साथ मत लेना, और शुक्रवार को तो बिलकुल न लेना!” ऐसे में एक आम हिंदुस्तानी क्या करता? या तो चुपचाप मान जाता, या फिर कोई बढ़िया जुगाड़ लगाता!